मैनपुरी, सितम्बर 16 -- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा व सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देशन में छापामार कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने थाना एलाऊ के ग्राम जागीर, नगला बलू व एलाऊ चौराहे पर स्थित दुकानों पर कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क वसूला व नोटिस भी दिए। मंगलवार को तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत 18 वर्ष से कम आयु वालों व किसी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के परिधि में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह व एएचटी थाना की थानाध्यक्ष सरोजनी द्वारा सूरज सिंह जिला पंचात इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, एनके कॉलेज व सूरज सिंह महाविद्यालय के निकट सात दुकानों से शमन शुल्क वसूला गया तथा दो स्कूलों को नोटिस जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.