लखनऊ, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बलरामपुर अस्पताल में हुए आयोजन में तंबाकू छोड़ चुके लोगों को निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने गुलाब देकर सम्मानित किया। गुलाब पाकर सम्मानित हुए तंबाकू छोड़ चुके लोग खुशी से फूले नहीं समाए। साथ ही निदेशक समेत अन्य अफसरों ने परिसर का निरीक्षण किया। सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी में बाहरी लोगों को न बिठाया जाए। साथ ही मरीजों को बाहर से दवा लिखने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बलरामपुर के डॉक्टरों की सलाह पर लंबे समय से तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों ने नशा छोड़ दिया। अब वह खुद नशे से दूर होकर लोगों को तंबाकू व नशे के उत्पाद से दूर रहने की सलाह और प्रेरणा देते हैं। ऐसे करीब 10 लोगों को बलरामपुर अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बुलाकर निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने सबको सम्मानित किया। निदेशक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.