बदायूं, जून 1 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया। अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ पर हानिकारक प्रभाव डालता है और तमाम प्रकार के असाध्य रोग बन जाते हैं, इसलिए तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सेवायें प्रदान की जाती है। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। टोल फ्री नंबर 15100 एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1076, 112, 1090 के बारे में बताया। 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.