कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोडरमा के तत्वावधान में "तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनपुरा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपईडीह, जयनगर में शनिवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ क्षय रोग (टीबी) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी परिवार के लिए अत्यंत हानिकारक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.