एटा, फरवरी 11 -- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम, पुलिस ने दुकानों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। अभियान में डॉ. अमन प्रताप, योगेश कुमार, अरविंद धाकड़, मुकेश कुमार, पुलिस टीम ने दुकानदारों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। दुकानदारों को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू की बिक्री करना दंडनीय अपराध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...