प्रयागराज, फरवरी 4 -- विश्व कैंसर दिवस पर विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि कैंसर से होने वाली अधिकतर मौतों का कारण तंबाकू और तंबाकू जनित पदार्थों का सेवन है। कैंसर के प्रति जागरूकता व बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है। विश्व कैंसर दिवस पर नशा न करने व कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। कैंसर के सटीक निदान, गुणवत्तापूर्ण उपचार, रोगियों के पुनर्वास और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। डॉ. तोमर ने बताया कि धनिया, सौंफ, काली मिर्च, छोटी पिप्पली, सोंठ, मुलैठी, दालचीनी, छोटी व बड़ी इलायची आदि औषधियों को मिलाकर हर्बल गुटखा तैयार किया हूं, जिसके सेवन से कई लोग तम्बाकू युक्त गुटखे की लत से मुक्त हो चुके हैं। यह गुटखा हानि...