हाजीपुर, दिसम्बर 7 -- महुआ,एक संवाददाता। तंबाकू की फसल में बढ़ रहे बांझपन रोग से उत्पादक चिंतित हैं। वह उसे बचाने के लिए जद्दोजहद कर तो रहे हैं लेकिन रोग पर अंकुश नहीं लग रहा है। जिससे वे परेशान चल रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस फसल को लगाने में अधिक पूंजी के साथ मेहनत की जरूरत होती है। रविवार को यहां तंबाकू उत्पादकों ने बताया कि यह फसल लगाने में अधिक पूंजी तो लगती ही है। मेहनत और परिश्रम भी अधिक लगता है। महाजन से कर्ज लेकर तंबाकू की खेती कर रखे किसानों में इस रोग बढ़ जाने से चिंता व्याप्त है। तंबाकू उत्पादक किसान रामप्रवेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, श्याम किशोर आदि ने बताया कि जिस तरह फसल की रोपनी किए थे और उपज की चाहत थी। वह बांझपन रोग ने मंसूबे पर पानी फेर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि रोग पर नियंत्रण को लेकर दवा का छिड़काव तो कर रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.