मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंदिर तथा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान, तम्बाकू बेचने व खाने को लेकर प्रतिबंधित जोन बनाया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर विंध्याचल पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम ने विंध्याचल मंदिर परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में टीम ने 20 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 7200 रूपये का चलान किया है। साथ ही हिदायत दी कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान व तम्बाकू के सेवन करने से बचें। पुलिस व डाक्टरों की टीम ने लोगों को धूम्रपान व तम्बाकू आदि के सेवन से होने वाले खतरनाक प्रभाव के बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.