बरेली, फरवरी 5 -- नवाबगंज। उत्तराखंड का एक युवक कस्बे में रहने वाले अपने दोस्त की बहन का तंत्र मंत्र से इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में निकाह कर मायके में छोड़ एक माह बाद रुख्सत कराने की बात कहने लगा। अब वह उसे अपने साथ रखने के नाम पर दहेज में 10 लाख नकद और एक मकान की मांग कर रहा है। किशोरी की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है। कस्बे की एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला के मुताबिक उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किच्छा निवासी उसके बेटे का दोस्त उसके घर आता-जाता था। छह माह पूर्व वह उसकी नाबालिग बेटी का तंत्रमंत्र से इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। 20 जुलाई 2025 को उससे निकाह कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.