सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला ।आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, राजनगर, सिनी तथा सरायकेला में लोगों को डायन प्रथा की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आनंदमार्ग के सुनील आनंद ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में एक महीने में डायन के नाम पर कम से कम एक महिला की हत्या हो जाती है। इसका कारण यह है कि सरकार उदासीन है। इस दौरान मंत्र के बारे में बताया कि मंत्र का जाप करने से मनुष्य का आध्यात्मिक एवं मानसिक उत्थान होता है यह मानव कल्याण के लिए है। मंत्र से किसी की हत्या नहीं की जा सकती। इस तरह की सोच रखने वाले को मानसिक चिकित्सक से चिकित्सा करवानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.