प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा बारौं गांव निवासी कृष्ण मुरारी प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। 26 जनवरी की शाम करीब सवा सात बजे मोहल्ले के लोग तंत्र-मंत्र की बात को लेकर उसकी पत्नी दासा देवी को गालियां दे रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट से उसपर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल के पति कृष्ण मुरारी की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल प्रजापति, पन्नेलाल कंधई, कंधई की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.