अशोकनगर, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश के अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने तंत्र क्रियाओं के माध्यम से स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी छात्राओं का पीछा करता था और उन पर इत्र छिड़ककर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता था।पुलिस ने युवक को सलूजा टावर के पास से पकड़ा और उसकी तलाशी में इत्र की शीशी और तंत्र क्रियाओं से संबंधित एक किताब बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूल से निकलने वाली छात्राओं का लगातार पीछा करता था।वह उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता था और उन पर इत्र छिड़ककर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश करता था।जब स्कूल की बैन निकलती तो काफी दूर तक पीछा करता था। यह भी पढ़ें- लड़की को होटल वाला ऑफर देना महंगा पड़ गया, MP के डांसिंग कॉप का घट गया कद यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी के दौ...