कार्यालय संवाददाता, मार्च 29 -- संभल में धनारी थाना पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने के झांसे में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, तंत्र सामग्री, एक कछुआ और हथियार बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब 21 मार्च को राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। पीड़ित राजपाल ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को लाखन, रिंकू, अजय सिंह और दुर्जन उसे एटा ले गए, जहां संतोष और शिवम के साथ मिलकर उसे जबरन आगरा के एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। वहां उसके हाथ-पैर बांध दिए और तंत्र क्रिया के नाम पर उसके ऊपर सफेद कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी चीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.