अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर की तंग गलियों से कचरा उठाने के लिए शुक्रवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 126 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारहद्वारी जलकल विभाग के पास चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। चार्जिंग स्टेशन का पूजन कर उद्घघाटन किया और ई-रिक्शा को रवाना किया। महानगर की तंग गलियों से कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा नगर निगम ने क्रय की है। ई-रिक्शा का संचालन अर्बन एनवाइरोटेक कंपनी करेगी। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अगले चार महीनों में नए वार्डों सहित कम से कम 80% घरों से कचरा संग्रहण किया जाएगा। तंग गलियों में ई-रिक्शा पहुंचने से कचरे का उठान हो सकेगा। लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने इस चार्जिंग स्टेशन में एक बार में 88 ई-रिक्शा को चार्ज करने की क्षमता है। यहां 126 वाहनों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.