प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के परिसर में बारह दिवसीय दिवाली शिल्प मेला का आयोजन आठ अक्तूबर से होने जा रहा है। मेले का शुभारंभ कौशांबी के संतोष कुमार व साथियों की प्रयाग ढोल वृंद वादन से होगा तो सौदामिनी संस्कृत विद्यालय के बटुक मंत्रोच्चारण करेंगे। साथ ही भजन गायक रत्नेश दुबे की भजन संध्या, मथुरा के मुरारी लाल तिवारी व साथियों का ग्रुप ब्रज के लोकनृत्य व प्रयागराज के अभिषेक सिंह व दल की ओर से ढेड़िया लोकनृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा भी दिखाई देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...