गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ढोल-बाजे के साथ और नाचते-गाते हुए भक्तों ने शनिवार को मां दुर्गे को अंतिम विदाई दी। शनिवार को शहरी क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान मैदान और कोयलांचल क्षेत्र के सेंट्रल पूजा कमेटी बनियाडीह में मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दोनों जगहों पर प्रतिमा विसर्जन के साथ भव्य मेला का भी समापन हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम थी। बनियाडीह दुर्गा मंडप में विधि विधान के साथ वरण करते हुए मां दुर्गे को सिंदूर दान किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे सहित अन्य प्रतिमाओं में सिंदूर लगाया। इसके बाद मंडप में मौजूद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। बनियाडीह में कांधे पर मां दुर्गा की प्रतिमा को ले जाकर स्थानीय बिजली तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान...