बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा भिट्ठापर के देवी मंदिर में 24 से 26 तक होगा रामधुनी यज्ञ फोटो 23 शेखपुरा 01 - शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के भिट्ठापर स्थित देवी स्थान में 24 से 26 अप्रैल तक 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ होना है। इसको लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। 151 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शहर का भ्रमण किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकली यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश शोभा यात्रा देवी स्थान से निकलकर गोला रोड के रास्ते चांदनी चौक, कटरा चौक, सब्जी मंडी होते हुए खांडपर पहुंचीं। राम जानकी मंदिर के समीप स्थित दाल कुआं से जलभरी कर अहरापर के रास्ते वापस से यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हो गयी। शोभा यात्रा का नेतृत्व विजय महतो और पवन मेहता सहित अन्य सद...