कन्नौज, अक्टूबर 31 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। नगर पंचायत में कई वर्षों बाद रात में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रात 8 बजे भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज से बारात का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत दुबे ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती कर बारात की शुरुआत की। रामलीला समिति अध्यक्ष सिंटू और रजनीकांत दुबे ने भगवान श्री राम का तिलक लगाकर आरती उतारी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बारात नगर के काजी टोला, सुभाष नगर, जीटी रोड होते हुए अंबेडकर नगर मोहल्ले में भ्रमण करती हुई मेन बाजार गली पहुंची। बारात में भगवान श्रीराम की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने घरों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जीटी रोड पर शास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.