महाराजगंज, अगस्त 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के श्यामदेउरवा में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। शोभा यात्रा के बाद गणपति बप्पा को विधि-विधान के साथ पंडाल में विराजमान कराया गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच वातावरण भक्तिमय हो उठा। पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा को शाही अंदाज में सजाकर सिंहासन पर विराजमान कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने झांकी निकाल कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहुल जायसवाल, धीरज चौधरी, अजय सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.