लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के रविवार को लखनऊ आगमन पर भाजपा नेताओं की भीड़ अमौसी एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला सहित वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत अभिनंदन किया । मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। अमित शाह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, तिरंगा व पार्टी झंडो को लहराते हुए भारत माता की जय के जयकारो के साथ गृहमंत्री का स्वागत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.