नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों और ढोल-ताशों की थाप के बीच शनिवार को भक्तों ने बप्पा को विदाई दी। राजधानी में प्रतिमा विसर्जन से पहले जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया। हालांकि, कुछ लोगों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे यमुना में भी बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणेशोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। इस दौरान बच्चे-बुजुर्गों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह प्रशासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.