विकासनगर, नवम्बर 1 -- पछुवादून में शनिवार को इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। इगास को लेकर सुबह से लेकर सभी में उत्साह दिखा। सेलाकुई में बद्री केदार मित्र मंडल ने भव्य आयोजन किया। ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन पर देर रात तक झुमैलो, रासों, थड्या, चौफुला नृत्य की धूम रही। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गढ़भोज में पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों की महक रही। गढ़वाल मूल के लोगों ने इगास के दिन घरों में कोठार (अनाज रखने के लिए लकड़ी का बर्तन) में नया अनाज भी भरा। शाम ढलते ही घरों में दीप जलाए गए। लोगों ने पारंपरिक पकवान बनाकर एक दूसरे को इगास की शुभकामनाएं दीं। कहा जाता है कि वीर माधो सिंह भंडारी तिब्बत युद्ध पर गए थे और दीवाली तक लौटे नहीं। ऐसे में क्षेत्र में दीवाली नहीं मनाई गई। इसके बाद वीर माधो सिंह भंडारी दीवाली के बाद 11वें दिन युद्ध ज...