बोकारो, अक्टूबर 27 -- कथारा, प्रतिनिधि। ढोरी माता तीर्थालय जारंगडीह में वार्षिक समारोह विश्व शांति की कामना के साथ रविवार को समारोही मिस्सा पूजा के साथ संपन्न हो गया। हजारों की संख्या में ईसाई धर्मालंबियों ने समारोही मिस्सा पूजा में भाग लेकर कोयलांचल की संरक्षिका ढोरी माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मुख्य याजक के रूप में गुमला धर्मप्रांत के विशप लिनस पिंगल एक्का एवं हजारीबाग धर्मप्रांत के विशप आनंद जोजो डीडी ने प्रेम, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कहा कि ढोरी माता आस्था, दया और मानवता की प्रतीक हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज में करुणा और सामंजस्य फैलाना हम सभी की जिम्मेवारी है। ईश्वर प्रेम का संगम हैं। वहीं जो लोग दिल से ढोरी माता के शरण में आकर मन्नत मांगते हैं वह अवश्य पूरी होती है। प्रभु यीशु की पहचान करने के लिए माता मरियम के प...