महाराजगंज, फरवरी 24 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ढेसो गांव के पुल के पास रविवार की शाम पांच बजे एक तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। इस गांव का रहने वाला सुकई अपनी बकरियों को चराकर वापस आ रहा था। इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने उसे पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर चला गया। इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं। ढेसो गांव निवासी बुजुर्ग सुकई अपनी बकरियों को लेकर जंगल की तरफ चराने गया था। जब वह बकरियों को चराकर वापस आ रहा था, इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने पुल के पास बकरी को दबोच लिया और बकरी को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण शोर करते रहे लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। सुकई ने बताया कि छह महीने पहले भी उसकी दो बकरियों को तेंदुए ने शिकार किया था। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि जंगल के किनारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.