भभुआ, दिसम्बर 22 -- मरची-ओरगाईं को ढेकहरी पथ से जोड़ने से राह होगी आसान ढेकहरी, कोचारी और कोशडिहरा गांव के लोगों को होगा लाभ (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की पढ़ौती पंचायत के ढेकहरी तक मरची-ओरगाईं सड़क का पक्कीकरण नहीं किया जा सका, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि इस पथ का निर्माण कार्य चलने से राजपुर-बहुरी सड़क से वाहनों का परिचालन मिरची होते हुए ओरगांई गांव के नजदीक तक हो रहा है। लेकिन, ओरगांई में अतिक्रमण के कारण गांव से बाहर उत्तरी हिस्से में वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे इस सड़क की उपयोगिता घट गई है। रवि शंकर पांडेय ने बताया कि यदि इस सड़क का निर्माण ओरगांई गांव के बाहर से बने ढेकहरी पथ तक करा दिया जाता तो उक्त गांव का कच्ची पथ भी निर्माणाधीन सड़क से जुड़ जाता और ग्रामीण बन रही सड़क से कोशडिहरा होते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.