कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे किनारे अटसराय गांव के समीप स्थित ढाबे (रेस्टोरेंट) में शुक्रवार की शाम सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग से सभी सामान जल गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय गांव के समीप हाईवे किनारे ढाबा संचालित था। शुक्रवार को करीब तीन बजे खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर आग का गोला बन गया। आग बुझाने की कोशिश की जाती, इसके पहले ही 10 मिनट के अंतराल में तेज धमाके के साथ एक के बाद एक कर दो सिलेंडर फट गए। ढाबे में मौजूद लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। सिलेंडरों के टुकड़े हाईवे के उस पार जाकर गिरे। बिल्डिंग की ईं...