इटावा औरैया, मई 10 -- जसवंतनगर, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास ढाबे पर तीन टैंकरों से तेल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 10 डिब्बे तेल बरामद किए हैं, जो टैंकरों से अवैध रूप से निकाला गया था। प्रत्येक डिब्बे में 15 लीटर तेल भरा हुआ है। यह तेल मक्का और मूंगफली का बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबे पर ट्रकों से चोरी-छिपे खाद्य तेल निकाला जा रहा है। एसआई ललित कुमार चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दस डिब्बे बरामद कर लिए, इनमें 150 लीटर खाद्य तेल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ट्रक गुजरात के गोदल से कोलकाता जा रहे थे। बीच रास्ते में रुककर तेल निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.