रुद्रपुर, मार्च 16 -- किच्छा, संवाददाता। ढाबे पर काम करने वाले एक युवक का अपने घर के कमरे में शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मौनकपुर थाना मिलक रामपुर पुरानी मंडी किच्छा में किराये के कमरे में रहता था। वह डीडी चौक स्थित एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करता था। दो दिन होली की छुट्टी के दौरान वह काम पर नहीं गया था और घर में अकेला था। रविवार को जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा नहीं खुलने पर कुंडी तोड़ दी। अंदर दिनेश अचेत अवस्था में पड़ा था। दिनेश को सीएचसी लाया गया, जहां चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.