उन्नाव, दिसम्बर 7 -- उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास एक ढाबे पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने रविवार देर रात ऐसा तांडव मचाया कि ढाबा संचालक, उसकी पत्नी, बेटों और कर्मचारियों तक को बेरहमी से पीट दिया। माहौल इतना गर्म हुआ कि पुलिस टीम भी घायल बताई गई और भोर होते-होते संचालक सहित चार लोगों पर शांतिभंग का मुकदमा ठोक दिया गया। हरदोई मार्ग स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निकट रविवार देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ छापा मारने पहुंचे। ग्राम मुर्तजापुर निवासी अवधेश कटियार को ढाबा बंद करने का आदेश दिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच कई उपनिरीक्षक और सिपाही मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस बाद में ढाबा संचालक, उसके दो बेटों और एक कर्...