प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। ढाबा बंद करके घर जा रहे संचालक 55 वर्षीय मो. मुशीर को रविवार रात 312 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। प्रयागराज में एक्स-रे हुआ तो शरीर में कई छर्रे पाए गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह छापामारी की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला फुलवरिया निवासी 55 वर्षीय मो. मुशीर का गड़वारा बाजार में ढाबा है। रविवार रात ढाबा बंद करके वह बेटे मो. शकील के साथ घर जा रहे थे। गांव से पहले बाइक सवार दो बदमाश मुशीर को गोली मारकर भाग निकले। मामले में चौरा गांव निवासी आशीष और एक अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ आनंद पाल भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की तलाश की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.