पटना, सितम्बर 28 -- मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। बिहार कांग्रेस ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखे संदेश में आरोप लगाया है कि पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा में भाजपा ने 80 हजार मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साजिश रची है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन लोगों के वोट कटवाने के लिए भाजपा के लेटरहेड पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया है कि ये लोग भारत के नागरिक नहीं हैं, इन सभी के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएं। भाजपा के बीएलओ हर दिन चुन-चुनकर 10 नाम चुनाव आयोग को भेज रहे थे। चुनाव आयोग सब जानकर भी अनजान बना रहा और भाजपा का पूरा साथ दिया। एक विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी धांधली तो पूरे बिहार में कितनी गड़बड़ी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.