मोतिहारी, जून 25 -- सिकरहना। ढाका नगर परिषद में चारों ओर नाली का जाल बिछा हुआ है। लेकिन कई जगहों पर नाली के पानी का निकासी नहीं होने के कारण बरसात में जलजमाव की स्थिति बनी हुयी है। कई ऐसे जगह है जहां सालों भर नाली का पानी सड़क पर गिरता रहता है। वार्ड न. 9 चैनपुर ढाका में जग्रन्नाथ साह व वार्ड न. 10 में शंभू सिंह, अजय साह के घर के समीप नाली का पानी हमेशा गिरता रहता है। उक्त जगह पर नाली तो है लेकिन पानी का निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर पानी गिरता रहता है, जिससे हमेशा वहां पर जलजमाव रहता है। उस जगह पर जो नाली है उसकी भी उड़ाही समय समय पर नहीं हो पाती है। इधर, ढाका घोड़ासहन रोड में चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान के समीप मुख्य सड़क पर ही बारिश के पानी से जलजमाव है। जलजमाव होने से आसपास के इलाकों में बीमारी फैलने की संभावना बनी रह रही है। मानसून पूर्व ढ...