मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- सिकरहना, निज संवाददाता। नेपाल में आयी बाढ़ व उफनायी जान नदी का पानी ढाका प्रखंड क्षेत्र में काफी तबाही मचा रही है। मंगलवार को ढाका प्रखंड के नये इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। इससे दर्जनों लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें डूबकर बर्बाद हो गयी है। बाढ़ का पानी कुसमहवा, सराठा, बहलोलपुर, गम्हरिया, परसा, बड़हरवा फतेमहम्मद, करमावा, पंडरी, जमुआ आदि गांवों में फैल गया है। सराठा, कुसमहवा, बड़हरवा फतेमहम्मद के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। सराठा में पोखर पर बसे करीब दो दर्जन से ज्यादा परिवार व बगीचा में बसे कई परिवार पानी से घिरे हुए हैं। वहीं कुसमहवा मेला गाछी में बसे कई घरों से होकर पानी बह रहा है। इनलोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। पानी का दबाव कम करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.