हरिद्वार, सितम्बर 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा पर लगे अवैध कैरियर हटाने का विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम ने 250 ई-रिक्शा से कैरियर हटवाए जबकि 30 वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि ई-रिक्शा केवल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्वीकृत हैं। इन पर अवैध कैरियर लगाकर माल ढुलाई करना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे कैरियर न केवल दुर्घटना की आशंका बढ़ाते हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करते हैं। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.