संभल, जनवरी 9 -- संभल। पंवासा ब्लॉक के ग्राम अफजलपुर डरौली में केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ पेयजल (नल-जल) योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। लगभग ढाई साल पहले शुरू हुआ ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका, जिससे गांव में घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, योजना की शुरुआत के समय हर घर में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन ओवरहेड टैंक अधूरा रहने से सप्लाई शुरू ही नहीं हो सकी। मजबूरी में ग्रामीण आज भी हैंडपंप और अन्य अस्थायी साधनों पर निर्भर हैं। योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की कई सीसी सड़कों को तोड़ दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीण पुष्पेंद्र, अजय कुमार, कमला देवी और रानी ने बताया कि कई बार ...