फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में गोद भराई में शामिल होने आया दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची को मौका पाकर एक शराबी उठाकर ले गया। बच्ची को वह इधर उधर लेकर घूमता रहा। बच्ची के गायब होने के बाद गोद भराई वाले परिवार में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने पहुंचकर पुलिस की टीमों को लगाया और स्वयं भी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों से कड़ियों को जोड़ा और पूरे आठ घंटे बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची मिलने के बाद कार्यक्रम की रस्में ठीक से हो सकीं और परिवार मुकदमा दर्ज कराने के बाद बेटी को लेकर दिल्ली रवाना हो गया। मामला थाना लाइनपार का है। दिल्ली के अमन विहार की रहने वाली सुधा पत्नी मोनू आठ फरवरी को दुर्गा भवन में अपने चचेरे भाई की गोद भराई में शामिल होने के लिए आई थी। उसके साथ में उसकी ढाई साल की बच्ची डौली भी आई थी। रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.