हरदोई, फरवरी 10 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के रैंगाई से जरौना रोड पर करीब ढाई माह पहले दिनदहाड़े महिला के जेवर छीनने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ढाई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ सफलता नही लग सकी है। दरअसल गत वर्ष 24 नवंबर को बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के सिरोमन नगर निवासी पूजा गुप्ता ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाते हुए बताया था कि वह रैंगाई स्थित अपने मायके आयी थीं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पौने दो बजे अपनी भाभी के साथ रैंगाई से जरौना रोड पर पैदल जा रहीं थीं। रास्ते मे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके मंगलसूत्र, कान के झाले, चार अंगूठी, पर्स में रखा मोबाइल, एटीएम कार्ड, डेविट कार्ड आदि छीन ले गए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.