हरदोई, जनवरी 1 -- हरपालपुर। ससुर के हत्यारोपी ने घर में घुसकर बेवा बहू के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। ढाई माह बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे की एक विधवा ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गांव का निवासी राम जीवन सक्सेना पुत्र नरेश सक्सेना ने कुछ समय पूर्व उसके ससुर नत्थू की हत्या कर दी थी। जिस मामले में जमानत पर छूट कर आया था। 12 अक्टूबर को आरोपित रामजीवन ने उसके घर में घुसकर दुराचार के इरादे से उसे जमीन पर पटक दिया तथा उसके कपड़े फाड़ डालें। घर में काफी तोड़फोड़ कर घरेलू सामान नष्ट कर दिया। शोर शरावा होने से गांव के कुछ लोगों के आ जाने से आरोपी जान माल की धमकी देकर फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...