देहरादून, सितम्बर 15 -- भाजपा ने रविवार देर शाम उत्तराखंड में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई कार्यकारणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य संगठन में कुल 42 कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट का दूसरा कार्यकाल एक जुलाई से शुरू हुआ और ठीक ढाई महीने में उनकी संगठन की नई टीम बनकर तैयार हो गई है। दीप्ति भट्ट के रूप में भाजपा को पहली महिला प्रदेश महामंत्री मिली है। भाजपा संगठन की नई टीम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जुगलबंदी की छाप साफ दिखाई दे रही है। पार्टी की इस टीम पर अब 2027 के विधानसभा चुनावों में हैट्रिक का भी दारोमदार रहेगा। यह भी पढ़ें- अर्ली वॉर्निंग सिस्टम कैसे करता है काम, CM धामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.