रांची, सितम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगड़ी पुलिस ने रांची-गुमला मार्ग में ढाई किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदन सिंह रातू का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगड़ी पुलिस की ओर से रांची-गुमला मार्ग में स्थित कोयल रेस्टोरेंट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरोपी एक बाइक से आ रहा था, जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। मगर, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ओड़िशा के राउरकेला के रहने वाले आशीष नाम के व्यक्ति ने उसे रांची लाकर गांजा की सप्लाई की थी। उसी को लेकर वह बेचने के लिए जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.