पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क तालाब के पीछे बस स्टैंड जाने वाली सड़क से ढाई किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार एवं सदर थाना क्षेत्र के सिंगार कला निवासी आयुष कुमार के रूप में की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी के पास से डेढ़ किलोग्राम जबकि दूसरे आरोपी के पास से एक किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह गढ़वा से गांजा खरीदकर बेचा करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.