प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में शुरू विकास का काम अब आगे भी चलता रहेगा। पर्यटन विकास को गति देने और प्रयागराज में पर्यटकों को रोकने के लिए नैनी अरैल में बुद्ध विहार विकसित किया जाएगा। यहां पर मेडिटेशन सेंटर बनाया जाएगा और भगवान बुद्ध से जुड़े म्यूरल्स लगाए जाएंगे और पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इस पर पर्यटन विभाग लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगा। महाकुम्भ-2025 में जिले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए थे। जिसके बाद ये यहां नियमित रूप से पर्यटकों के आगमन शुरू हुआ है, लेकिन एक समस्या पाई जा रही है कि यहां पर पर्यटक ठहरते नहीं है। प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया अब नैनी अरैल में बुद्ध विहार बनाया जा रहा है। सम्राट हषर्वधन क्षेत्र में इसका विकास होगा। यहां प्रवेश के लिए आकर्षक विशाल द्वार बनाया जाएगा, एक हॉल का निर्...