आगरा, अप्रैल 19 -- जल जीवन मिशन में गंजडुंडवारा के गांव अजीजपुर के लोगों घरों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई। पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान ने गांव में बने ओवर हैड टैंक से पेयजल आपूर्ति किा शुभारंभ फीता काटकर किया। घरों पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति होने से ग्रामीण खुश नजर आए। गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत अजीजपुर में शनिवार की सुबह पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान ने जल निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि अजीजपुर में जलजीवन मिशन के तहत ओवरहैड टैंक व पाइप लाइन आदि के निर्माण की लागत ढाई करोड़ रूपये आई है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता इंजीनियर विश्वजीत सिंह, सहायक अभियंता ज्ञान सिंह, अवर अभियंता फरहत अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रांजल यादव, निर्दोष तिवारी, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.