बदायूं, जून 27 -- उसहैत, संवाददाता। अटेना गंगा घाट पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के सभी अफसर थे। उसहैत क्षेत्र में 12 ऐसे हैं जहां प्रत्येक वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। सरेली से अटेना तक आठ किलोमीटर का बांध गंगा नदी के किनारे बना हुआ है। जिसके किनारे बसे गांव असमया रफतपुर,अहमद नगर बछौरा, भखरी, बेहटी, बल्ले नगला, कमलैयापुर, जटा, प्रेमीनगला, जसवंत नगला, ठकुरी नगला, रैपुरा ,कदम नगला आदि को बाढ़ का खतरा बना रहता है। इन गांवों के लोगों को बाढ़ के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बाढ़ के दौरान बरतने वाली सावधानियों के...