रुद्रपुर, मार्च 16 -- किच्छा संवाददाता ढाबे पर काम करने वाले युवक का अपने घर के कमरे में शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक अत्याधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मौनक पुर थाना मिलक रामपुर पुरानी मंडी में किच्छा में किराये के कमरे में रहता था। वह डीडी चौक स्थित एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करता था। दो दिन होली की छुट्टी के दौरान वह काम पर नहीं गया था और घर में अकेला था। रविवार को जब वह काफी देर तक नहीं उठा तब आस पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं उठा। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के कुंडी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तक पुलिस ने दरवाजा की कुंडी तोड़ दी। अंदर दिनेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.