अमरोहा, जनवरी 1 -- संभल के केला देवी थाना क्षेत्र में गंवा मार्ग पर मूसापुर गांव के अड्डे पर बुधवार देर शाम बाइक सवार राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव थाना आदमपुर क्षेत्र के परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आदमपुर निवासी 21 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गंगाशरण संभल के अमावती कुतुबपुर गांव में मकान बनाने का कार्य कर रहा था। बुधवार शाम अरुण अमांवती कुतुबपुर गांव निवासी अपने दोस्त ओसवाल पुत्र सत्यवीर के साथ बाइक से संभल की तरफ जा रहा था। मूसापुर गांव के अड्डे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अरुण की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। हादसे में अरुण की मौत की सूचना मिलते ही परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.