आजमगढ़, सितम्बर 12 -- शाहगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे खड़ी छत ढलाई की मशीन में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दोनों मृत मजदूर मऊ जौनपद के निवासी थे। घायलों में आजमगढ़ और मऊ जनपद के मजदूर हैं। पल्हनी ब्लाक के बयासी गांव में आवासीय कस्तूबा गांधी विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को छत की ढलाई होनी थी। छत ढलाई का ठेका मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के टोडरपुर घरोहिया मोड़ निवासी हरिहर चौहान ने ठेका लिया था। वह गुरुवार को 18 मजदूरो को लेकर छत की ढलाई के लिए गया था। रात करीब 10.30 तक छत की ढलाई क...