गोपालगंज, सितम्बर 19 -- बिहार के गोपालगंज में गृह निर्माण के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें ठेकेदार और दो मजदूर शामिल हैं। घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में शुक्रवार की दोपहर की है। एक नवनिर्मित घर की छत की ढलाई के दौरान यह हादसा हो गया। मिक्सर मशीन में अचानक करंट दौड़ जाने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक मजदूर का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी ठेकेदार नसरूदीन मियां (55 वर्ष), नीरज कुमार (30 वर्ष) और बलिराम सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं झुलसे मजदूर जितेंद्र सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.