प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- नगर पंचायत ढकवा स्थित विद्युत उपकेंद्र में लगे ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने मंगलवार करीब एक लाख रुपये कीमत का तेल चोरी कर लिया। ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने से विद्युत सप्लाई बाधित हो रही हैं। जब जेई शैलेन्द्र सिंह सप्लाई चेकिंग करने पहुंचे तो मामला खुला। उन्होंने देखा कि पुराने पांच एमवीए ट्रांसफॉर्मर के पास तेल गिरा था। तेल चोरी का शक होने पर वोल्टेज चेक किया तो लो बता रहा था। जांच में पता चला कि पंखुड़ी का ढक्कन खोलकर उसमें से 2266 लीटर तेल चोरी हो गया था। दूसरे ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति जोड़कर सप्लाई को चालू किया गया। जेई शैलेन्द्र सिंह ने आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। जेई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 33/11 केवी का विद्युत उपकेंद्र ढकवा नगर में स्थापित है। यहां पर दो ट्रांस...