विकासनगर, मार्च 5 -- ढकरानी में कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि मंगलवार को महिपाल सिंह निवासी ढकरानी विकासनगर ने सूचना दी कि उनके पड़ोस में आनंद सिंह के खाली प्लॉट में बने कमरे का दिन में दो लोगों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। सूचना प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए चौकी प्रभारी हरबर्टपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.